1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : विराट के तूफानी शतक से झारखंड ने असम को हराया

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : विराट के तूफानी शतक से झारखंड ने असम को हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 14, 2021 07:52 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 07:52 pm IST

विराट सिंह के नाबाद 103 रन की मदद से झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 प्रतियोगिता के ग्रुप बी में गुरुवार को यहां असम को 51 रन से हराया। 

सैयद मुश्ताक अली...- India TV Hindi
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : विराट के तूफानी शतक से झारखंड ने असम को हराया Image Source : GETTY

कोलकाता। विराट सिंह के 53 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से बनाये गये नाबाद 103 रन की मदद से झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 प्रतियोगिता के ग्रुप बी में गुरुवार को यsहां असम को 51 रन से हराया। विराट के अलावा सौरभ तिवारी ने 57, कुमार देवब्रत ने नाबाद 31 और कप्तान इशान किशन ने 24 रन का योगदान दिया जिससे झारखंड ने तीन विकेट पर 233 रन का विशाल स्कोर बनाया और इसके बाद असम को सात विकेट पर 182 रन ही बनाने दिये

 असम के लिये रियान पराग ने सर्वाधिक 67 रन जबकि पल्लवकुमार दास ने 46 रन बनाये लेकिन उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये। झारखंड के लिये मोनू कुमार ने 23 रन देकर तीन विकेट लिये। झारखंड की यह तीन मैचों में पहली जीत है जबकि असम को दूसरी हार झेलनी पड़ी।

T20 में सबसे तेज शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर बनी सोफी डिवाइन

ग्रुप बी में तमिलनाडु ने ईडन गार्डन्स पर खेले गये मैच में ओडिशा को 29 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इससे तमिलनाडु 12 अंक लेकर ग्रुप में शीर्ष पर बना हुआ है। स्पिनर मुरूगन अश्विन की अगुवाई में तमिलनाडु के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाज का फैसला करने वाले ओडिशा पर शुरू से ही शिकंजा कसे रखा और उसकी टीम को नौ विकेट पर 132 रन ही बनाने दिये। अश्विन ने 16 रन देकर तीन विकेट लिये। तमिलनाडु ने नारायण जगदीशन (61) के अर्धशतक से 15.1 ओवर में दो विकेट पर 136 रन बनाकर अपना विजय अभियान जारी रखा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल