1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को 6 विकेट से हरा दर्ज की पहली जीत

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को 6 विकेट से हरा दर्ज की पहली जीत

 Reported By: IANS
 Published : Jan 14, 2021 06:59 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 06:59 pm IST

उत्तराखंड ने गुरुवार को रिलायंस स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-सी मैच में महाराष्ट्र को छह विकेट से हरा दिया। 

सैयद मुश्ताक अली...- India TV Hindi
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को 6 विकेट से हरा दर्ज की पहली जीत Image Source : GETTY IMAGES

वडोदरा| जय गोकुल बिष्ट के नाबाद अर्धशतक के सहारे उत्तराखंड ने गुरुवार को रिलायंस स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-सी मैच में महाराष्ट्र को छह विकेट से हरा दिया। उत्तराखंड की तीन मैचों में यह पहली जीत है और वह चार अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। महाराष्ट्र को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 141 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए केदार जाधव ने 61, आजीम काजी ने नाबाद 31 और रुतुराज गायकवाड ने 19 रन बनाए।

T20 में सबसे तेज शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर बनी सोफी डिवाइन

उत्तराखंड की ओर से ए. फलाह, ए. माधवल, निखिल कोहली और डी. नेगी ने एक-एक विकेट लिए। उत्तराखंड ने महाराष्ट्र से मिले 142 रनों के लक्ष्य को 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम के लिए बिष्ट ने 51 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा डी. नेगी ने 23 और अवनीश सुधा ने 21 रन बनाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल