1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup: मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान का मुकाबला भारत कर सकता है- अब्दुल रज्जाक

T20 World Cup: मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान का मुकाबला भारत कर सकता है- अब्दुल रज्जाक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 05, 2021 06:54 pm IST,  Updated : Oct 05, 2021 06:54 pm IST

रज्जाक ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि भारत पाकिस्तान का मुकाबला कर सकता है। पाकिस्तान के पास जैसी प्रतिभा है वो बिलकुल अलग है।"

T20 World Cup: I Don’t Think India Can Compete With...- India TV Hindi
T20 World Cup: I Don’t Think India Can Compete With Pakistan– Abdul Razzaq Image Source : GETTY

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट की प्रतिभा भारत से बेहतर है। उनका मानना है कि विराट कोहली और उनकी टीम पाकिस्तान को चुनौती नहीं दे सकती क्योंकि पाकिस्तान की टीम बेहतर है।

दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती और वे सिर्फ आईसीसी इवेंट्स में एक दूसरे का सामना करती हैं। रज्जाक का कहना है कि ये अच्छी बात नहीं है क्योंकि दोनों देशों के बीच के मैच बहुत सारी चर्चा का विषय बनते हैं।

रज्जाक ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि भारत पाकिस्तान का मुकाबला कर सकता है। पाकिस्तान के पास जैसी प्रतिभा है वो बिलकुल अलग है, साथ ही क्रिकेट के लिहाज से मुझे लगता है कि दोनों देशों के बीच मैच नहीं होते ये बहुत खराब बात है।"

रज्जाक ने ऐरे न्यूज से कहा, "ये बहुत रोमांचक होता और खिलाड़ियों को मौका भी मिलता ये देखने का कि किस तरह से प्रेशर झेला जाता है। ये चीज गायब है। मुझे लगता है कि अगर ऐसा होता है तो लोगों को पता चलता कि भारत के पास वो टैलेंट नहीं है जो पाकिस्तान के पास है।"

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका! T20 World Cup से बाहर हुए सैम करन

पाकिस्तानी पूर्व ऑलराउंजर रज्जाक ने आगे कहा कि इमरान खान और जावेद मियांदाद भारतीय लेजेंड्स कपिल देव और सुनील गावस्कर से काफी बेहतर थे। उन्होंने कहा, "भारत के पास भी अच्छी टीम है, मैं कुछ और नहीं कह रहा। उनके पास भी अच्छे खिलाड़ी हैं। अगर हम क्षमता के अनुसार देखें तो हमारे पास इमरान खान थे, उनते पास कपिल देव थे। अगर इनकी तुलना करें तो इमरान खान बहुत बेहतर थे। फिर हमारे पास वसीम अकरम थे। भारत के पास वैसा कोई खिलाड़ी नहीं था। हमारे पास जावेद मियांदाद थे, उनके पास गावस्कर थे। कोई तुलना नहीं कर सकते। फिर हमारे पास इंजमाम, यूसुफ, यूनिस, शाहिद अफरीदी"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल