1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज दौरे पर 2 अतिरिक्त T20 मैच खेलेगा पाकिस्तान

वेस्टइंडीज दौरे पर 2 अतिरिक्त T20 मैच खेलेगा पाकिस्तान

 Reported By: IANS
 Published : May 16, 2021 01:21 pm IST,  Updated : May 16, 2021 01:21 pm IST

T20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्लयूआई) जुलाई-अगस्त में दो अतिरिक्त टी20 मैच खेलने पर सहमत हो गए हैं।

वेस्टइंडीज दौरे पर 2...- India TV Hindi
वेस्टइंडीज दौरे पर 2 अतिरिक्त T20 मैच खेलेगा पाकिस्तान Image Source : GETTY

लाहौर, 16 मई (आईएएनएस)| भारत में इस साल होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्लयूआई) जुलाई-अगस्त में दो अतिरिक्त टी20 मैच खेलने पर सहमत हो गए हैं।

EXCLUSIVE | मोहम्मद आमिर के IPL खेलने से कोई एतराज नहीं, मगर उसने पीसीबी के साथ अच्छा नहीं किया - दानिश कनेरिया

पाकिस्तान 21 जुलाई से 24 अगस्त तक विंडीज दौरे पर रहेगा, जहां वह पांच टी20 और दो टेस्ट मैच खेलेगा। टी20 के सभी मैच बारबाडोस और गयाना में जबकि टेस्ट मैच जमैका में खेले जाएंगे। वहीं, टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल अक्टूबर नवंबर में भारत में होना है। सीडब्ल्यूआई ने हाल ही में अपना घरेलू कलैंडर जारी किया है।

पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने कहा, सीडब्ल्यूआई के साथ सलाह मशविरा करने और इस साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए हम एक टेस्ट के बजाय दो अतिरिक्त टी20 मैच खेलने पर सहमत हो गए हैं। इसका मकसद टी20 विश्व कप के लिए दोनों टीमों की तैयारियों को मजबूती प्रदान करना है। पाकिस्तान पिछली बार 2017 में जब विंडीज का दौरा किया था तब उसने 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल