नमस्कार! स्वागत है आपका इंडिया टीवी स्पोर्ट्स के लाइव ब्लॉग में। आज टी-20 विश्व कप 2021 का दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। ये मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ। टॉस जीत पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ऑस्ट्रेलिया था। पहले बल्लेबाजी कर पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामना 177 रनों का लक्ष्य रखा। फखर जमां ने आज 55 रनों की नाबाद पारी खेली। उनसे पहले रिजवान ने भी आज अर्धशतक जमाया। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को लगे शुरुआती झटकों के बाद भी मैथ्यू वेड और मार्कस स्टोइनिस की धमाकेदार फिनिशिंग की बदौलत 5 विकेट से जीत हासिल हुई।
प्लेइंग 11-
पाकिस्तान- मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी
ऑस्ट्रेलिया- डेविड वॉर्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड