1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup: पिछली हार से नहीं उभरी विराट की टीम... भारत के प्रदर्शन पर बोलीं सना मीर

T20 World Cup: पिछली हार से नहीं उभरी विराट की टीम... भारत के प्रदर्शन पर बोलीं सना मीर

 Reported By: IANS
 Published : Nov 03, 2021 03:18 pm IST,  Updated : Nov 03, 2021 03:19 pm IST

सना मीर ने कहा, "भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली बड़ी हार से उबरना आसान नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा लगा कि वे अभी भी पूरी तरह से आगे नहीं बढ़े हैं।"

T20 World Cup: sana mir feels virat kohli's side did not...- India TV Hindi
T20 World Cup: sana mir feels virat kohli's side did not get over from previous loss Image Source : GETTY

पाकिस्तान महिला टीम की क्रिकेटर सना मीर ने बुधवार को कहा कि आईसीसी टी20 विश्व कप 'सुपर 12' के पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों भारत 10 विकेट से हारने के बाद उसका असर उनके दूसरे मैच न्यूजीलैंड के साथ भी दिखाई दिया जहां विराट की सेना को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान से भारत की सबसे खराब टी20 हार के बाद विराट कोहली की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आत्मसमर्पण कर दिया। भारतीय टीम ने कीवीओं के खिलाफ स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 110 रन बनाए। जिसे विरोधी टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 14.3 ओवरों में ही मैच को अपने नाम कर लिया।

सना मीर ने बुधवार को कहा, "भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली बड़ी हार से उबरना आसान नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा लगा कि वे अभी भी पूरी तरह से आगे नहीं बढ़े हैं। वे अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली हार को भुलाकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।"

NZ vs SCO T20 World Cup: स्कॉटलैंड के सामने होगी कीवी टीम की कड़ी चुनौती, ये हो सकती है आपकी ड्रीम टीम

'सुपर 12' मुकाबले में बुधवार को भारत अपने तीसरे मैच में अफगानिस्तान से भिड़ेगा। अगर भारत ये मैच भी हार जाता है तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की जो भी संभावना है, वह भी खत्म हो जाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल