1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC का बड़ा ऐलान, T20 वर्ल्ड कप में इतने फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में मिलेगी एंट्री

ICC का बड़ा ऐलान, T20 वर्ल्ड कप में इतने फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में मिलेगी एंट्री

 Reported By: IANS
 Published : Oct 04, 2021 12:47 pm IST,  Updated : Oct 04, 2021 12:47 pm IST

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में होने वाले आईसीसी T20 विश्व कप में सभी आयोजन स्थल अधिकतम 70 फीसदी दर्शकों की क्षमता के साथ ऑपरेट कर सकेंगे।

ICC का बड़ा ऐलान, T20...- India TV Hindi
ICC का बड़ा ऐलान, T20 वर्ल्ड कप में इतने फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में मिलेगी एंट्री Image Source : GETTY

दुबई| संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में सभी आयोजन स्थल अधिकतम 70 फीसदी दर्शकों की क्षमता के साथ ऑपरेट कर सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। आईसीसी ने कहा, "T20 विश्व कप के दौरान यूएई में सभी वेन्यू करीबन 70 फीसदी दर्शकों की क्षमता के साथ ऑपरेट करेंगे। ओमान क्रिकेट अकादमी ने 3000 दर्शकों का स्वागत करने के लिए अस्थायी रूप से इंफ्रास्ट्रकचर तैयार किया है।"

आईसीसी और मेजबान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) प्रशासन के साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत दर्शकों का स्वागत करने पर करीब से काम कर रहे हैं। T20 विश्व कप की शुरूआत ओमान और पापुआ न्यू गुएना के बीच मस्कट में होने वाले राउंड-1 मुकाबले से होगी। सुपर-12 में 23 अक्टूबर को अबु धाबी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को दुबई में मैच खेला जाएगा।

IPL 2021 DC vs CSK Dream11 Prediction: आज के मुकाबले में यह 11 खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल

आईसीसी के कार्यकारी सीईओ जिओफ एलार्डिस ने कहा, "हम आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप का आनंद लेने के लिए ओमान और यूएई दोनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रशंसकों का स्वागत करते हुए खुश हैं। हम अपने मेजबान बीसीसीआई, अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और ओमान क्रिकेट के साथ-साथ इन क्षेत्रों में स्थानीय सरकारों को धन्यवाद देते हैं।"

DC vs CSK Head to Head IPL 2021: यहां जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड और इंजरी अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल