1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुस्तफ़िज़ुर का हीरो है मैच फ़िक्सिंग का आरोपी मुहम्मद आमिर

मुस्तफ़िज़ुर का हीरो है मैच फ़िक्सिंग का आरोपी मुहम्मद आमिर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 23, 2015 01:32 pm IST,  Updated : Jun 23, 2015 01:39 pm IST

टीम इंडिया के ख़िलाफ़ अपने पहले ही दो वनडे में 11 विकेट लेकर विश्व रिकार्ड बनाने वाले बांग्लादेश के बाएं हाथ के मध्यम तेज़ गेंदबाज मुस्तफ़िज़ुर रहमान के हीरो ओर कोई नहीं बल्कि मैच फिक्सिंग

मुस्तफ़िज़ुर का हीरो...- India TV Hindi
मुस्तफ़िज़ुर का हीरो है मैच फ़िक्सिंग का आरोपी मुहम्मद आमिर

टीम इंडिया के ख़िलाफ़ अपने पहले ही दो वनडे में 11 विकेट लेकर विश्व रिकार्ड बनाने वाले बांग्लादेश के बाएं हाथ के मध्यम तेज़ गेंदबाज मुस्तफ़िज़ुर रहमान के हीरो ओर कोई नहीं बल्कि मैच फिक्सिंग के आरोप में प्रतिबंधित पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मुहम्मद आमिर है।

मुस्तफ़िज़ुर ने टीम इंडिया के ख़िलाफ पहले वनडे में पांच विकेट लिए थे और बांग्लादेश ये मैच 79 रन से जीता था। दूसरे मैच में भी मुस्तफ़िज़ुर ने घातक गेंदबाज़ी कर टीम इंडिया के छह बल्लेबाज़़ों को पेवैलियन की राह दिखाई थी। दूसरा वनडे बाग्लादेश 6 विकेट से जीता और उसने तीम मैच की सिरीज़ भी अपने कब्ज़े में कर ली।

मैच के बाद ये पूछे जाने पर कि उनका आदर्श गेंदबाज़ कौन है मुस्तफ़िज़ुर ने कहा, “मुहम्मद आमिर मेरा आदर्श है।”

उन्होंने कहा “मैं बस मुहम्मद आमिर की बॉलिंग को देखता हूं। मुझे उन पर लगे मैच फ़िक्सिंग के आरोपों से कोई फ़र्क नहीं पड़ता।”

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल