1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेलर ने कनकशन को लेकर किया आगाह, कहा- जिम्मेदारी से होना चाहिए इस्तेमाल

टेलर ने कनकशन को लेकर किया आगाह, कहा- जिम्मेदारी से होना चाहिए इस्तेमाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2020 05:26 pm IST,  Updated : Dec 05, 2020 05:26 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने कनकशन विकल्प नियम के दुरुपयोग के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि यह खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए है।

टेलर ने कनकशन को लेकर...- India TV Hindi
टेलर ने कनकशन को लेकर किया आगाह, कहा- जिम्मेदारी से होना चाहिए इस्तेमाल Image Source : @BCCI

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने कनकशन विकल्प नियम के दुरुपयोग के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि यह खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए है और इसका उचित और जिम्मेदारी से इस्तेमाल किया जाना चाहिये।

कैफ ने माना, 11 साल से खेलने के बावजूद जडेजा को टीम इंडिया में नहीं मिल रही बराबर की इज्जत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को कैनबरा में पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हरफनमौला रविन्द्र जडेजा की जगह कनकशन विकल्प के तौर पर आये युजवेन्द्र चहल ने 25 रन खर्च कर तीन विकेट चटकायक और भारत को 11 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) क्रिकेट समिति के पूर्व सदस्य टेलर ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ से कहा, ‘‘ कनकशन नियम खिलाड़ी को बचाने के लिए है।’’

IND vs AUS : पहले टी20 में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस गेंदबाज को किया टीम में शामिल

उन्होंने कहा, ‘‘अगर इसका दुरुपयोग हुआ तो हो सकता है कि इसका हश्र ‘रनर’ नियम के जैसा होगा। रनर नियम को इसलिए खत्म किया गया क्योंकि इसका दुरुपयोग हो रहा था। यह खिलाड़ियों पर है कि वे कनकशन नियम को सही तरीके और जिम्मेदारी से लागू करें।’’ सीरीज का दूसरा मैच रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल