1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा, रोहित, शमी की टेस्ट में वापसी

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा, रोहित, शमी की टेस्ट में वापसी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 10, 2017 07:47 am IST,  Updated : Jul 10, 2017 07:47 am IST

इसी महीने के आखिर में शुरू हो रहे श्रीलंका दौरे के लिए रविवार को भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी गई। स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को टेस्ट टीम में वापस बुला लिया गया है।

MohammedShami, RohitSharma- India TV Hindi
MohammedShami, RohitSharma

मुंबई: इसी महीने के आखिर में शुरू हो रहे श्रीलंका दौरे के लिए रविवार को भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी गई। स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को टेस्ट टीम में वापस बुला लिया गया है। भारतीय टीम 26 जुलाई से छह सितंबर के बीच श्रीलंका दौरे पर रहेगी।

इसी साल फरवरी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सिरीज़ से बाहर रखे गए रोहित और शमी श्रीलंका दौरे पर मध्य क्रम के बल्लेबाज करुण नायर और हरफनमौला जयंत यादव की जगह लेंगे। विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम इस दौरे पर श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच, पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलेगी।

पहला टेस्ट मैच गाले में, दूसरा कोलंबो में और तीसरा टेस्ट कैंडी में खेला जाएगा।

भारतीय टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल