1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने किया जब स्वैग वाला डांस तो एबी डिविलियर्स और हरभजन सिंह ने इस तरह लिए मजे

विराट कोहली ने किया जब स्वैग वाला डांस तो एबी डिविलियर्स और हरभजन सिंह ने इस तरह लिए मजे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 28, 2019 07:35 am IST,  Updated : Jul 28, 2019 07:35 am IST

विराट कोहली ने अपने डांस मूव्स का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिस पर एबी डिविलियर्स ने शानदार कमेंट किया है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli, Captain Team India Image Source : AP

क्रिकेट के मैदान के अंदर हो या बाहर भारतीय कप्तान विरत कोहली का जलवा बरकरार रहता है। इस कड़ी में उन्हें जैसे ही थिरकने का मौका मिलता है तो कोहली जरा भी पीछे नहीं हटते हैं। जिसके चलते उनकी बल्लेबाजी के बाद डांस का भी हुनर निकल कर फैंस के सामने आ जाता है। 

जी हाँ हाल ही में विराट कोहली ने अपने डांस मूव्स का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिस पर एबी डिविलियर्स ने शानदार कमेंट किया है। 

गौरतलब है कि आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद विराट कोहली की कप्तानी की आलोचना की जा रही थी। इतना ही नहीं उनको कप्तानी से हटाए जाने की चर्चा जोरों पर थी लेकिन दूसरी तरफ कोहली सब कुछ जल्द भुलाकर मैदान में कैसे दोबारा वापसी करें इस पर फोकस हैं। जिसके चलते उन्होंने डांस मूव्स का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ''सकारात्मकता, सकारत्मकता को आकर्षित करती है। आपका चुनाव आपके नतीजे को परिभाषित करते हैं।"

इस तरह जैसे ही विराट कोहली नें इसे पोस्ट किया सोशल मीडिया पर वीडियो आग की तरह वायरल हुआ, जिस पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और कोहली के रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के उनके साथी एबी डिविलियर्स इस वीडियो पर कमेंट किया, मूव्स। इसके बाद उन्होंने लिखा, कल्पना करो मैं यही करता। वहीं, हरभजन सिंह ने भी इस वीडियो पर हंसने वाले इमोजी बनाए हैं। 

बता दें कि हाल ही में विराट कोहली का नाम इंस्टग्राम की रिच लिस्ट में कुल 23 खेल शख्सियतों में 9वें नंबर पर हैं। कोहली को अपनी हर पोस्ट के लिए लगभग 1 करोड़, 35लाख, 66 हजार 749 रुपए मिलते हैं। इंस्टाग्राम पर कोहली के 36 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल