1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रायन लारा के घर डिनर पार्टी में कुछ यूं मस्ती करते नजर आए टीम इंडिया के खिलाड़ी, देखें PHOTOS

ब्रायन लारा के घर डिनर पार्टी में कुछ यूं मस्ती करते नजर आए टीम इंडिया के खिलाड़ी, देखें PHOTOS

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 17, 2019 02:54 pm IST,  Updated : Aug 17, 2019 02:54 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज ए के बीच आज यानी 17 अगस्त से तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच का आगाज हो रहा है। इससे पहले टीम इंडिया पार्टी के मूड में नजर आई। 

ब्रायन लारा के घर डिनर...- India TV Hindi
ब्रायन लारा के घर डिनर पार्टी में कुछ यूं मस्ती करते नजर आए टीम इंडिया के खिलाड़ी, देखें PHOTOS Image Source : INSTAGRAM/DWAYNE BRAVO

भारत और वेस्टइंडीज ए के बीच आज यानी 17 अगस्त से तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच का आगाज हो रहा है। इससे पहले टीम इंडिया पार्टी के मूड में नजर आई। दरअसल, वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा ने गुरूवार को डिनर के लिए टीम इंडिया अपने घर पर आमंत्रित किया। इस डिनर पार्टी में विंडीज टीम के खिलाड़ियों ने भी शिरकत की।

पार्टी की फोटोज विंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। पहले फोटो में ब्रावो मेजबान लारा, गेल, सुनील नरेन और कीरोन पोलार्ड के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे फोटो में उन्हें टीम इंडिया के केएल राहुल, रोहित शर्मा, चहल, केदार जाधव, मयंक अग्रवाल और रवींद्र जडेजा के साथ देखा जा सकता है।

ब्रावो ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "अपने घर पर हम सभी की मेजबानी करने के लिए ब्रायन लारा का धन्यवाद। टीम के साथी खिलाड़ी और भारतीय बंधुओं के साथ समय बिताना हमेशा शानदार होता है।"

ब्रावो के अलावा भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी ब्रायन लारा के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "लेफ्टी और लेफ्टी का अल्टीमेट कोम्बो।"

बता दें कि टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर क्रिकेट खेलने के साथ-साथ घूमने का मजा भी उठा रही है। इससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी पोलार्ड के साथ पोर्ट ऑफ स्पेन में बोट राइड का आनंद लेते नजर आए थे। 

गौरतलब है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 22 अगस्त से हो रहा है। पहला टेस्ट एंटिगा के नॉर्थ साउंड में सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 26 अगस्त तक खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच जमैका के किंग्सटन में आयोजित होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल