1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: फ्लाइट में फैंस से बचने के लिए धोनी ने निकाली ये तरकीब, साक्षी ने वायरल किया वीडियो

VIDEO: फ्लाइट में फैंस से बचने के लिए धोनी ने निकाली ये तरकीब, साक्षी ने वायरल किया वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 14, 2017 05:06 pm IST,  Updated : Nov 14, 2017 05:06 pm IST

टीम इंडिया जहां श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सिरीज़ की तैयारियों में जुटी है, वहीं महेन्द्र सिंह धोनी आराम फरमा रहे हैं।

MS Dhoni, Sakshi Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni, Sakshi Dhoni

नई दिल्ली: टीम इंडिया जहां श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सिरीज़ की तैयारियों में जुटी है, वहीं महेन्द्र सिंह धोनी आराम फरमा रहे हैं। जी हां टीम इंडिया को 16 नवंबर से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है। धोनी टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिसके चलते उन्हें परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल गया। धोनी को अब 10 दिसंबर को श्रीलंका से वनडे सिरीज़ खेलनी है। उससे पहले वो फैमिली के साथ एन्जॉय कर रहे हैं।

हालांकि धोनी कितना भी आराम करना चाहें उनके फैंस हैं कि उनका पीछे छोड़ते ही नहीं। ऐसे में धोनी ने सफर के दौरान इस बार अपने फैंस से बचने की ऐसी तरकीब निकाली है कि उनके फैंस उन्हें पहचान ही ना पाएं।

इसका वीडियो खुद उनकी पत्नी साक्षी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। इस वीडियो में धोनी फ्लाइट में बैठे हुए हैं, लेकिन उन्होंने फैंस से बचने के लिए अपना चेहरा ढका हुआ है। कुछ लोग आ रहे हैं और धोनी को नोटिस भी कर रहे हैं।

इसके अलावा साक्षी ने एक और वीडियो भी डाला जिसमें धोनी चुपचाप खड़े हैं, और साक्षी उनके साथ मजाक कर रही हैं।   

आपको बता दें, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सिरीज़ उनके लिए कुछ खास नहीं रही थी। जिसके लिए कई पूर्व क्रिकेटर्स ने उनके प्रदर्शन पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद टीम इंडिया के कोच और कप्तान ने जमकर धोनी का समर्थन किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल