1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैदान में जल्द लौटेंगे हार्दिक पांड्या, सामने आया उनकी फिटनेस का वीडियो

मैदान में जल्द लौटेंगे हार्दिक पांड्या, सामने आया उनकी फिटनेस का वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 09, 2019 06:37 am IST,  Updated : Oct 09, 2019 06:38 am IST

हार्दिक ने अब सर्जरी के बाद पहली बार चलने वाले बेबी स्टेप्स का एक वीडियो अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है।

Hardik Pandya- India TV Hindi
Hardik Pandya Image Source : INSTA- @HARDIKPANDYA93

टीम इंडिया के हरफनमौला सितारे हार्दिक पांड्या तीसरी बार अपनी पीठ के इलाज के लिए इंग्लैंड में हैं। ऐसे में हार्दिक अपनी फिटनेस के बारें में सोशल मीडिया अकाउंट इन्स्टाग्राम पर अपडेट देते रहते हैं। जिसके चलते उनके फैंस की चिंता दूर हो जाती है। इसी कड़ी में हार्दिक ने अब सर्जरी के बाद पहली बार चलने वाले बेबी स्टेप्स का एक वीडियो अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है। जो की तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें हार्दिक चलते हुए दिखाई दे रहे हैं जिससे उम्मीद लगाई जा सकती है कि वो जल्द ही मैदान में दिखेंगे। 

हार्दिक ने इन्स्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "कुछ बेबी स्टेप्स...लेकिन मेरे पूरी तरह से मैदान में फिट उतरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी के समर्थन और उनकी शुभकमानाओं के लिए धन्यवाद। आपकी दुआएं काफी मायने रखती हैं।"

गौरतलब है की हार्दिक पांड्या को सबसे पहले कमर की परेशानी पिछले साल दुबई में खेले जाने वाले एशिया कप के दौरान उठी थी। जिसके बाद से वो इस समस्या के कारण मैदान से अंदर-बाहर होते रहे हैं। यही कारण है कि हार्दिक ने इंग्लैंड में अपनी पीठ की चोट उसी डॉक्टर को दिखाई जिसके पास वो सबसे पहली बार गए थे। इस बार हार्दिक ने इंग्लैंड में जाकर सर्जरी करवाई, जिसके सफल होने के बाद तस्वीर भी हार्दिक ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी। ऐसे में सभी भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे की हार्दिक जल्द से जल्द टीम इंडिया में वापस लौटें। 

बता दें कि हार्दिक के साथ टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण इंग्लैंड गए हुए हैं। वो भी अपना इलाज वहाँ करा रहे हैं जिससे जल्द से जल्द ठीक होकर टीम इंडिया के लिए दोबारा मैदान में वापसी कर सके। वहीं टीम इंडिया इस समय साउथ अफ्रीका के साथ तीन टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेल रही है। जिसके पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।