1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. माइकल वॉन ने मिडिल ऑर्डर को बताया टीम इंडिया की वनडे में असली समस्या

माइकल वॉन ने मिडिल ऑर्डर को बताया टीम इंडिया की वनडे में असली समस्या

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 17, 2020 12:00 pm IST,  Updated : Jan 17, 2020 12:02 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में करारी शिकस्त खाने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें राजकोट में पलटवार करने पर टिकी हैं।

माइकल वॉन ने मिडिल...- India TV Hindi
माइकल वॉन ने मिडिल ऑर्डर को बताया टीम इंडिया की वनडे में असली समस्या Image Source : GETTY IMAGES/AP

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में करारी शिकस्त खाने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें राजकोट में पलटवार करने पर टिकी हैं। 3 मैचों के सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में भारत ने गेंद और बल्ले दोनों से खराब प्रदर्शन किया जिसका खामियाजा उसे 10 विकेट की हार के रुप में भुगतना पड़ा।

भारत की इस हार पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। माइकल वॉन का मानना है कि भारत की वनडे टीम का मध्य क्रम कमजोर है और इसीलिए वह 50 ओवर के क्रिकेट प्रारूप में अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर पाए हैं। 

माइकल वॉन ने ट्विटर पर लिखा, "यह देखना मजेदार होगा कि भारत दूसरे वनडे में कैसे प्रतिक्रिया देता है। यदि वे ईमानदार हैं तो वह पिछले 2 विश्व कपों को स्वीकार करेंगे जो उन्होंने हासिल किये है। उनका मध्य क्रम कमजोर है। उनके पास मेजबान के तौर पर जीत की परंपरा को बनाए रखने के लिए 3 साल हैं।"

गौरतलब है कि 3 मैचों की वनडे सीरीज का मुकाबला 17 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। भारत के लिए ये करो या मरो का मुकाबला होगा क्योंकि मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया पहला मैच जीतकर सीरीज 1-0 की बढ़त हासिल कर चुका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में लगातार दूसरी वनडे सीरीज की हार से बचने के लिए भारत को किसी भी हालत में ये मुकाबला जीतना होगा। यही नहीं, पहले मैच की हार से सबक लेते हुए कप्तान कोहली को प्लेइंग इलेवन पर खासा ध्यान होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल