1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. परेरा के बाद डिकवेला भी उतरे बेईमानी पर, शमी का चढ़ा पारा

परेरा के बाद डिकवेला भी उतरे बेईमानी पर, शमी का चढ़ा पारा

 Reported By: Shradha Bagdwal
 Published : Nov 20, 2017 05:06 pm IST,  Updated : Nov 20, 2017 05:09 pm IST

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए कोलकाता टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया जहां जीत के लिए जोर लगा रही थी वहीं श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी किसी ना किसी बहाने समय बर्बाद करने की कोशिश में लगे हुए थे।

mohammad shami- India TV Hindi
mohammad shami

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए कोलकाता टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया जहां जीत के लिए जोर लगा रही थी वहीं श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी किसी ना किसी बहाने समय बर्बाद करने की कोशिश में लगे हुए थे।

mohammad shami
mohammad shami

जिससे परेशान होकर अमूमन शांत रहने वाले मोहम्मद शमी श्रीलंकाई बल्लेबाज निरोशन डिकवेला पर इतने ज्यादा भड़क गए जिसे देखकर क्रिकेट फैंस को विश्वास ही नहीं हुआ।

mohammad shami
mohammad shami

दरअसल ये श्रीलंका की दूसरी पारी के 19वें ओवर का वाक्या है, शमी गेंद फेंकने के लिए भागे लेकिन स्ट्राइक पर खड़े डिकवेला तैयार नहीं थे। शमी को ये बात अच्छी नहीं लगी और वो डिकवेला को घूरने लगे तो ये बात डिकवेला को पसंद नहीं आयी और उन्होंने भी अपने हाथ से इशारा करते हुए शमी को जाने को कहा। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे के पास गए और जमकर बहस करने लगे।

mohammad shami
mohammad shami

दोनों के बीच जुबानी जंग को बढ़ते देख फील्ड अंपायरों, कप्तान विराट कोहली और नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े दिनेश चंडीमल को बीच-बचाव करना पड़ा। जिसके बाद डिकवेला ने अपनी इस हरकत के लिए कोहली से माफी मांगी और फिर वापस अपनी फील्ड पोजीशन पर गए।

mohammad shami
mohammad shami

आपको बता दें 3 टेस्ट मैचों की सिरीज़ का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा।

mohammad shami
mohammad shami

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल