1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड की सरजमीं पर किया पदार्पण अब लिए सात फेरे, देखें हनुमां विहारी की शादी की खास तस्वीरें...

इंग्लैंड की सरजमीं पर किया पदार्पण अब लिए सात फेरे, देखें हनुमां विहारी की शादी की खास तस्वीरें...

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 20, 2019 11:01 am IST,  Updated : May 20, 2019 11:01 am IST

हनुमा और प्रीति की सगाई पिछले साल 23 अक्टूबर को हैदराबाद में हुई थी। जहां ने घुटने पर बैठकर हनुमा विहारी ने प्रीति को शादी के लिए प्रपोज किया था।

हनुमा विहारी और प्रीती रॉय - India TV Hindi
हनुमा विहारी और प्रीती रॉय  Image Source : INSTAGRAM- @VIHARIGH

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद पिछले साल इंग्लैंड कि सरजमीं पर भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू करने वाले दमदार बल्लेबाज हनुमां विहारी अब शादी के बधन में बंध गए हैं। रविवार 19 मई को 25 वर्षीय हनुमा विहारी की शादी डिजाइनर प्रीति राय के साथ हुई। ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी लम्बे समय से रिलेशनशिप में थे। 

हनुमा और प्रीति की सगाई पिछले साल 23 अक्टूबर को हैदराबाद में हुई थी। जहां घुटने पर बैठकर हनुमा विहारी ने प्रीति को शादी के लिए प्रपोज किया था।

हनुमा विहारी की जानकारी भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी। आर श्रीधर ने अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी में हनुमा विहारी और प्रीति राय की शादी की तस्वीर साझा की..

हनुमा विहारी और प्रीती रॉय
हनुमा विहारी और प्रीती रॉय 

आईपीएल 12 के दौरान हनुमा विहारी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे। हालाँकि पूरे टूर्नामेंट के दौरान हुनमा विहारी ज्यादातर बेंच पर बैठे ही नजर आये और उनको सिर्फ दो तीन मैचों में ही अंतिम गयारह में मौका दिया गया। आईपीएल 12 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने क्वालिफायर 2 तक अपना सफ़र जारी रखा था।

हुनमा विहारी ने अपना टेस्ट डेब्यू 2018 के इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली की अगुवाई में किया था। ओवल में टेस्ट डेब्यू करने वाले हनुमा विहारी ने अपनी पहली ही टेस्ट पारी में शानदार 56 रन बनाये थे। इस तरह विहारी ने अभी तक मात्र 4 टेस्ट मैच ही खेले हैं और इस दौरान वह 23.86 की औसत के साथ 167 रन बनाने में सफल रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में विहारी के नाम पर 5 विकेट भी दर्ज हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल