1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया पहला वनडे मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ा

आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया पहला वनडे मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2021 10:35 am IST,  Updated : Jul 12, 2021 10:35 am IST

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया था जिसने 40.2 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाये। इसके बाद बारिश के कारण आगे खेल नहीं हो पाया।

The first ODI match played between Ireland and South Africa got washed out due to rain- India TV Hindi
The first ODI match played between Ireland and South Africa got washed out due to rain Image Source : TWITTER/@OFFICIALCSA

डबलिन। आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच लगातार बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया था जिसने 40.2 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाये। इसके बाद बारिश के कारण आगे खेल नहीं हो पाया।

आयरलैंड के कप्तान एंडी बालबिर्नी ने 79 गेंदों पर सर्वाधिक 65 रन बनाये जिसमें छह चौके शामिल हैं। उन्होंने सलामी बल्लेबाज विलियम पोर्टरफील्ड (63) के साथ दूसरे विकेट के लिये 87 रन की साझेदारी की। पोर्टरफील्ड ने नौ चौके लगाये। ॉ

तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने 8.2 ओवर में 43 रन देकर दो विकेट लिये। 

तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा वनडे मंगलवार को खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल