1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MRF पेस फाउंडेशन में प्रसिद्ध कृष्णा ने मैक्ग्रा से सीखा ये खास गुण, अब किया खुलासा

MRF पेस फाउंडेशन में प्रसिद्ध कृष्णा ने मैक्ग्रा से सीखा ये खास गुण, अब किया खुलासा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 25, 2021 11:28 pm IST,  Updated : Mar 25, 2021 11:28 pm IST

प्रसिद्ध कृष्णा जब एमआरएफ पेस फाउंडेशन में गये तो वहां उन पर ग्लेन मैकग्रा का प्रभाव पड़ना स्वाभाविक था और इस तेज गेंदबाज ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से पहली चीज शांतचित बने रहना सीखा।

MRF पेस फाउंडेशन में...- India TV Hindi
MRF पेस फाउंडेशन में प्रसिद्ध कृष्णा ने मैक्ग्रा से सीखा ये खास गुण, अब किया खुलासा  Image Source : GETTY

पुणे। प्रसिद्ध कृष्णा जब एमआरएफ पेस फाउंडेशन में गये तो वहां उन पर ग्लेन मैकग्रा का प्रभाव पड़ना स्वाभाविक था और इस तेज गेंदबाज ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से पहली चीज शांतचित बने रहना सीखा।

कर्नाटक के इस तेज गेंदबाज ने अपने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में ही इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट लिये जिससे भारत यह मैच 66 रन से जीतने में सफल रहा। प्रसिद्ध ने दूसरे वनडे मैच की पूर्व संध्या पर कोलकाता नाइटराइडर्स की वेबसाइट से कहा, ‘‘मैंने सबसे पहली और महत्वपूर्ण चीज जो समझी वह यह थी वह (मैकग्रा) बेहद शांतचित व्यक्ति हैं और वह परिस्थितियों से कभी उत्साहित या अभिभूत नहीं होते हैं।’’

दिल्ली कैपिटल्स के अधिकारी ने दिया बड़ा संकेत, IPL 2021 से बाहर हो सकते हैं श्रेयस अय्यर

प्रसिद्ध इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए यह पहली चीज मैंने उनसे सीखी क्योंकि एक गेंदबाज के लिये यह बेहद महत्वपूर्ण पहलू होता है। यह सबसे महत्वपूर्ण होता है कि हम शांतचित बने रहें। इसके अलावा वह निरंतरता पर लगातार बात करते थे।’’

दिल्ली कैपिटल्स के अधिकारी ने दिया बड़ा संकेत, IPL 2021 से बाहर हो सकते हैं श्रेयस अय्यर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल