1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जितना मुश्किल हो सकता था, उतना मुश्किल है लैंगर का काम : रिकी पोटिंग

जितना मुश्किल हो सकता था, उतना मुश्किल है लैंगर का काम : रिकी पोटिंग

 Reported By: IANS
 Published : Feb 11, 2019 03:26 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 03:26 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और हाल ही में विश्व कप के लिए टीम के सहायक कोच नियुक्त किए गए रिकी पोंटिंग ने मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के बारे में कहा है कि उनका काम जितना मुश्किल हो सकता था, उतना मुश्किल है। 

Ricky Ponting- India TV Hindi
Ricky Ponting Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और हाल ही में विश्व कप के लिए टीम के सहायक कोच नियुक्त किए गए रिकी पोंटिंग ने मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के बारे में कहा है कि उनका काम जितना मुश्किल हो सकता था, उतना मुश्किल है। लैंगर को बॉल टेम्पिरिंग विवाद के चलते डैरेन लैहमन के इस्तीफा देने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का कोच नियुक्त किया गया था। 

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने पोटिंग के हवाले से लिखा है,"मुझे लगता है कि यह जितना मुश्किल हो सकता था उतना है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की स्थिति ऐसी है कि कई सीनियर खिलाड़ी बाहर हैं और आंतरिक तौर पर काफी बदलाव हो रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "जहां तक मैं लैंगर को जानता हूं कि वह जैसा चाहते हैं वैसा करते हैं और वह इसी तरह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं। आपको जो करना है आपको उसके बारे में पता होना चाहिए। वह काफी मुश्किल समय में टीम में आए हैं।"

ऑस्ट्रेलिया को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान ने कहा,"इसने मुझे और उत्साहित किया है ताकि मैं उनकी मदद कर सकूं। हम दोनों अच्छे दोस्त रहे हैं। हम दोनों एक दूसरे को काफी अच्छी तरह से जानते हैं। हम अच्छी तरह काम करेंगे, लेकिन यह आसान नहीं होगा। मैं उनसे थोड़ा काम का बोझ लेने को तैयार हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल