1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी क्रिकेटरों की आय में होगी बढ़ोत्तरी, PCB ने इतने फीसदी वेतन बढ़ाने का किया ऐलान

पाकिस्तानी क्रिकेटरों की आय में होगी बढ़ोत्तरी, PCB ने इतने फीसदी वेतन बढ़ाने का किया ऐलान

 Reported By: IANS
 Published : Aug 07, 2018 08:10 pm IST,  Updated : Aug 07, 2018 08:10 pm IST

 पीसीबी ने 33 खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जिन्हें केंद्रीय अनुबंध में जगह मिली है। पिछले साल 35 खिलाड़ियों को अनुबंध में जगह मिली थी। 

पाकिस्तान क्रिकेट...- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

लाहौर: पाकिस्तान के खिलाड़ियों की आय में नए अनुबंध के तहत अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी होने वाली है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तीन साल के नए अनुबंध में खिलाड़ियों का वेतन 25 से 30 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है। यह बढ़ोत्तरी केंद्रीय अनबुंध की चार श्रेणियों ए से डी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की आय में होगी। खिलाड़ियों की मैच फीस में भी 20 फीसदी का इजाफा करने का फैसला लिया गया है। 

साथ ही एक नई श्रेणी 'ई' को जोड़ा गया है। इस श्रेणी में उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा, जो घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पीसीबी ने 33 खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जिन्हें केंद्रीय अनुबंध में जगह मिली है। पिछले साल 35 खिलाड़ियों को अनुबंध में जगह मिली थी। 

पिछले साल बी श्रेणी में रहने वाले बाबर आजम को इस बार ए श्रेणी में जगह मिली है। वहीं टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ए से बी श्रेणी में आ गए हैं। अजहर अली, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, यासिर शाह और मोहम्मद आमिर श्रेणी-ए में बने हुए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल