1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रैक्टिस वाली विकेट मैच से पूरी तरह से अलग थी : श्रेयस अय्यर

प्रैक्टिस वाली विकेट मैच से पूरी तरह से अलग थी : श्रेयस अय्यर

 Edited By: IANS
 Published : Dec 01, 2020 03:43 pm IST,  Updated : Dec 01, 2020 03:43 pm IST

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज की शुरूआत से पहले सिडनी के इंटरनेशनल स्पोटर्स पार्क में 14 दिनों तक क्वारंटाइन में थी और वो वहीं अभ्यास भी कर रही थी।

Sports, cricket, shreyas iyer, IND vs AUS, ODI match- India TV Hindi
shreyas iyer Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कहा है कि टीम के खिलाड़ियों के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईपीएल खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया में खुद को नई परिस्थितियों के अनुसार ढालना थोड़ा मुश्किल था। उन्होंने साथ ही कहा कि क्वारंटाइन पीरियड के दौरान अभ्यास के लिए उन्हें जो विकेट दी गई थी, वह मैच से पूरी तरह से अलग थी।

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज की शुरूआत से पहले सिडनी के इंटरनेशनल स्पोटर्स पार्क में 14 दिनों तक क्वारंटाइन में थी और वो वहीं अभ्यास भी कर रही थी।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई टीम की शॉर्ट गेंदबाजी की रणनीति से काफी खुश हैं श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो मैच हारकर सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी है और अब उसे बुधवार को यहां मानुका ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के साथ तीसरा और अंतिम वनडे खेलना है।

अय्यर ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, " हम दुबई से सीधे यहां पहुंचे थे। दुबई में उस तरह की उछाल नहीं थी जैसा कि ऑस्ट्रेलिया में है। प्रैक्टिस के लिए हमें जिस तरह की विकेट दी गई थी, वह मैच से पूरी तरह से अलग थी।"

उन्होंने कहा, " एक बल्लेबाज के रूप में यहां की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढ़ालने में थोड़ा समय लगा। यह एक चुनौती की तरह है। जितना जल्दी हो सके, हमें इसमें एडजस्ट होना होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल