1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 5 ऐसे सच जो साबित करते हैं कि विराट-अनुष्का की शादी की खबरें मजह अफवाह नहीं

5 ऐसे सच जो साबित करते हैं कि विराट-अनुष्का की शादी की खबरें मजह अफवाह नहीं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 09, 2017 04:20 pm IST,  Updated : Dec 09, 2017 04:34 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की अटकलें हैं। किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन 12 दिसंबर की डेट शादी के लिए फिक्स बताई जा रही है।

विराट-अनुष्का- India TV Hindi
विराट-अनुष्का

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की अटकलें हैं। किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन 12 दिसंबर की डेट शादी के लिए फिक्स बताई जा रही है। हालांकि अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता शादी की खबरों को निराधार बता चुके हैं। 

अनुष्का और उनके परिवार के साथ फैमिली पंडित भी इटली रवाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शादी की चर्चाओं के बीच अपने परिवार वालों और गुरु अनंत बाबा के साथ इटली रवाना हुई। सूत्रों के मुताबिक अनुष्का के गुरु 24 दिसंबर के बाद हरिद्वार वापस पहुंचेंगे। हरिद्वार से अनुष्का के गुरु अनंत बाबा अकेले ही मुंबई के लिए रवाना हुए थे। आश्रम में किसी को भी कुछ बताने की अनुमति नहीं है। आपको बता दें अनंत बाबा हरिद्वार के पथरी अंबूवाला स्थित आश्रम के अध्यक्ष है और कई सालों से लगातार अनुष्का का हरिद्वार आना जाना लगा रहता है। 

virat anushka
virat anushka

विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने छुट्टी के लिए किया अप्लाई

विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा दिल्ली की अंडर-23 टीम के कोच हैं। उन्होंने छुट्टी के लिए अप्लाई किया है। उन्होंने अपने भतीजे की शादी का हवाला देकर छुट्टी की मांग की है। 

virat kohli with coach rajkumar sharma
virat kohli with coach rajkumar sharma

विराट दिल्ली और अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट से हुई रवाना

गुरुवार को अनुष्का ने मुंबई से अपने परिवार के साथ स्विस एयरवेज की फ्लाइट और विराट ने दिल्ली से फ्लाइट पकड़ी। विराट ने अपना चेहरा आधा छुपाया हुआ था, जिससे लोग उन्हें एयरपोर्ट पर पहचान नहीं पाए। विराट दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट रात करीब 11.30 बजे पहुंचे। उनकी फ्लाइट 2.45 की थी। वहीं अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट से अपनी फैमिली के साथ रवाना हुई। अनुष्का के साथ उनके पापा अजय कुमार शर्मा, मम्मी आशिमा शर्मा और भाई करणेश शर्मा थे और उनके गुरु अनंत बाबा भी थे।

anushka sharma
anushka sharma

अनुष्का ने ब्रांद्रा फैमिली कोर्ट से मैरिज रेजिस्ट्रेशन के पेपर लिए

अनुष्का शर्मा ने अपने वकील के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट से मैरिज रेजिस्ट्रेशन पेपर्स लिए। खबरों की मानें तो अनुष्का ने चार तारीखों दिसंबर 12, 18, 21 और जनवरी 5 के फॉर्म लिए हैं। जब ये सेलिब्रिटी कपल अपनी शादी रजिस्टर करेगा। 

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा

अनुष्का के पिता ने खास दोस्तों को दिया न्योता

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का के पिता ने उनके सभी क्लोज़ फ्रेंड्स को शादी का न्योता दिया है साथ ही उन्होंने इस खबर को प्राइवेट रखने को भी कहा है। साथ ही ये भी खबरें हैं कि कोहली की तरफ से भी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को इनवाइट किया गया है।

virat anushka
virat anushka

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल