1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान सुपर लीग के 6वें सीजन में आईसीसी के ये दो एलीटअंपायर हुए शामिल

पाकिस्तान सुपर लीग के 6वें सीजन में आईसीसी के ये दो एलीटअंपायर हुए शामिल

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 13, 2021 12:35 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 12:36 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की कि अलीम दर और इंग्लैंड के गॉ तथा इलिंगवर्थ सात घरेलू अंपायरों के साथ लीग में अंपायरिंग करेंगे।

Richard Illingworth and Michael Gough - India TV Hindi
Richard Illingworth and Michael Gough  Image Source : GETTY

कराची| आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर इंग्लैंड के माइकल गॉ और रिचर्ड इलिंगवर्थ कराची और लाहौर में 20 फरवरी से 22 मार्च तक होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सत्र में अंपायरिंग करेंगे। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की कि अलीम दर और इंग्लैंड के गॉ तथा इलिंगवर्थ सात घरेलू अंपायरों के साथ लीग में अंपायरिंग करेंगे। 

पीएसएल की छह टीमों में शामिल विदेशी खिलाड़ी यहां पहुंचने लगे हैं।कराची में पहले चरण के मैच होंगे। पीसीबी ने आईसीसी एलीट पैनल के मैच रैफरी रोशन महानामा की भी सेवायें ली हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच गत चैम्पियन कराची किंग्स और 2019 के चैम्पियन क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जायेगा। 

ये भी पढ़े -  IND vs ENG, 2nd Test : टीम इंडिया ने किया Playing XI का ऐलान, किए ये तीन बड़े बदलाव 

इसमें अलीम दर और अहसान रजा मैदानी अंपायर होंगे जबकि रशीद रियाज तीसरे और आसिफ याकूब चौथे अंपायर होंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल