1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे वनडे से पहले श्रीलंकाई कप्तान ने जोश में कह दी ये बड़ी बात, टीम इंडिया कैसे देगी जवाब

दूसरे वनडे से पहले श्रीलंकाई कप्तान ने जोश में कह दी ये बड़ी बात, टीम इंडिया कैसे देगी जवाब

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 12, 2017 05:50 pm IST,  Updated : Dec 12, 2017 06:03 pm IST

श्रीलंका ने सिरीज़ के पहले वनडे मैच में भारत पर 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। सिरीज़ में 1-0 की बढ़त ले चुकी लंकाई टीम के हौसले बुलंद हैं।

थिसारा परेरा - India TV Hindi
थिसारा परेरा

मोहाली: श्रीलंका ने धर्मशाला में शानदार प्रदर्शन किया और कप्तान थिसारा परेरा को अपनी टीम से दूसरे वनडे में भी इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है जिससे मेहमान टीम भारत में पहली सिरीज़ जीत पाएगी। 

परेरा ने तीन कहा,‘‘यह सिरीज़ जीतने का अच्छा मौका है। कई टीमों ने भारत में सिरीज़ नहीं जीती है। हम कुछ विशेष करना चाहते हैं, जैसा कि हमने धर्मशाला में किया।’’ 

परेरा से जब यह पूछा गया कि क्या टीम पर अतिरिक्त दबाव है ता उन्होंने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा,‘‘यह दबाव नहीं है। यह हमारे लिए एक अन्य मैच है। सभी को पता है कि अगर हम कल जीत दर्ज करेंगे तो सिरीज़ जीत जाएंगे। हम अपना 200 प्रतिशत देंगे।’’ 

धर्मशाला में 12 हार के क्रम को तोड़ने के बाद श्रीलंका की टीम आत्मविश्वास से भरी है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि भारत कड़ी वापसी करेगा जैसे उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ की थी। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे गंवाने के बाद अगले दो मैच जीतकर तीन मैचों की सिरीज़ जीती थी। परेरा ने कहा,‘‘हां वे ऐसा कर सकते हैं लेकिन हमारा ध्यान अपने काम पर है। 12 बार के बाद जीत दर्ज करना अच्छा है और हमें पता है कि अगर हम इस प्रदर्शन को दोहरा पाए तो कल हम जीत जाएंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल