1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंदौर में मिलेगा भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच का सबसे सस्ता टिकट, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

इंदौर में मिलेगा भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच का सबसे सस्ता टिकट, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

 Reported By: IANS
 Published : Nov 01, 2019 10:16 pm IST,  Updated : Nov 01, 2019 10:16 pm IST

इंदौर शहर के इस स्टेडियम की क्षमता करीब 27,000 दर्शकों की है।

Indore, Holker Stadium, Ticket Price, India vs Bangladesh Match- India TV Hindi
Indore Holker Stadium Image Source : TWITTER

इंदौर। मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) ने यहां भारत और बांग्लादेश के बीच 14 नवंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के टिकटों की दरें घोषित की जिसमें पांच दिन के सबसे सस्ते टिकट के लिए दर्शकों को 315 रुपये खर्च करने होंगे। 

एमपीसीए के सचिव संजीव राव ने शुक्रवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "हमने होलकर स्टेडियम में आयोजित पिछले क्रिकेट मैचों के मुकाबले इस बार टेस्ट मैच की दरें कम रखी हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग खेल का मजा ले सकें।" 

उन्होंने कहा, ‘‘दैनिक टिकट को लेकर हालांकि अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। जल्द ही इस संदर्भ में फैसला किया जाएगा।’’ 

राव ने बताया कि होलकर स्टेडियम में इस पांच दिवसीय मुकाबले का गवाह बनने की इच्छा रखने वाले दर्शकों को सामान्य श्रेणियों की अलग-अलग दीर्घाओं के प्रत्येक टिकट के लिये 315 से 1,845 रुपये तक चुकाने होंगे। टिकटों की बिक्री ऑनलाइन की जायेगी। 

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला होलकर स्टेडियम में 14 से 18 नवंबर के बीच खेला जाना है। सूबे के सबसे बड़े शहर के इस स्टेडियम की क्षमता करीब 27,000 दर्शकों की है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल