1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना के कारण तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) का 5वां सीजन दूसरी बार स्थगित

कोरोना के कारण तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) का 5वां सीजन दूसरी बार स्थगित

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 01, 2020 04:37 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 04:37 pm IST

तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) का पांचवां चरण कोविड-19 महामारी के चलते दूसरी बार स्थगित करना पड़ा।

कोरोना के कारण...- India TV Hindi
कोरोना के कारण तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) का 5वां सीजन दूसरी बार स्थगित Image Source : TNPL

चेन्नई। तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) का पांचवां चरण कोविड-19 महामारी के चलते दूसरी बार स्थगित करना पड़ा और अब टीएनसीए उम्मीद कर रहा है कि टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी या तो इस साल नवंबर में या फिर अगले साल मार्च में की जाये।

इस लोकप्रिय टी20 लीग टूर्नामेंट का आयोजन 10 जून से 12 जुलाई तक होना था लेकिन मई में तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने इसे स्थगित कर दिया क्योंकि राज्य में तब कोरोना वायरस मामलों की संख्या काफी ज्यादा थी। टीएनसीए जुलाई के अंत और सितंबर में इस प्रतियोगिता को कराना चाहता था लेकिन स्वास्थ्य संकट के बढ़ने से वह टूर्नामेंट की मेजबानी की स्थिति में नहीं है।

टीएनसीए के मानद सचिव आर एस रामासैमी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टीएनसीए जुलाई/अगस्त अंत से सितंबर अंत तक की विंडो देख रहा था कि टीएनपीएल टूर्नामेंट के पांचवें चरण को इस संभावित विंडो में खेला जा सकता है। लेकिन तमिलनाडु में मौजूदा कोविड-19 संबंधित मुद्दों को देखते हुए टीएनसीए इस विंडो में टूर्नामेंट की मेजबानी करने की स्थिति में नहीं होगा।’’

इसके अनुसार, ‘‘हम नवंबर 2020 या 2021 में मार्च में इसके आयोजन की संभावना देखेंगे।’’ राज्य के शीर्ष खिलाड़ी जैसे आर अश्विन, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर और एम विजय इसमें खेलते हैं। इसमें खेलने वाले वरूण चक्रवर्ती और आर साई किशोर जैसे खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग टीमों द्वारा चुना गया था। तमिलनाडु में अभी तक 2.4 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले आ चुके हैं जबकि राज्य में 3,935 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल