1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका क्रिकेट में टॉम मूडी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, तीन साल के लिए किया करार

श्रीलंका क्रिकेट में टॉम मूडी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, तीन साल के लिए किया करार

 Edited By: IANS
 Published : Mar 02, 2021 07:25 am IST,  Updated : Mar 02, 2021 07:25 am IST

मूडी का कार्यकाल तीन साल का होगा और अनुबंध के अनुसार, वह एक सलाहकार के रूप में कार्य करेंगे।

Tom Moody, Sri Lanka Cricket Team, Tom Moody Sri Lanka, Tom Moody News, Sri Lankan Cricket News, Sri- India TV Hindi
Tom Moody Image Source : TWITTER/@ICC

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर और दिग्गज कोच टॉम मूडी को श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का नया क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है। क्रिकबज के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट की तकनीकी सलाहकार समिति की सिफारिशों के आधार पर मूडी को क्रिकेट के निदेशक के रूप में नामित किया गया था।

मूडी का कार्यकाल तीन साल का होगा और अनुबंध के अनुसार, वह एक सलाहकार के रूप में कार्य करेंगे।

एसएलसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, मूडी की नई भूमिका में डोमेस्टिक टूर्नामेंट स्ट्रक्चर, प्लेयर वेलफेयर, एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट, कोचिंग एंड सपोर्ट स्टाफ स्ट्रक्चर और हाई परफॉर्मेंस एंड डेटा एनालिटिक्स पर केंद्रित फ्यूचर टूर प्रोग्राम का विश्लेषण शामिल होगा।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई और वॉर्सेस्टरशायर ऑलराउंडर ने पहले दो वर्षों की अवधि के लिए श्रीलंका के कोच के रूप में काम किया था।

मूडी ने आईपीएल टीम सनराइजर्स क्रिकेट के निदेशक और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल