1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Watch : बुशफायर क्रिकेट बैश में महिला क्रिकेटर ने लपका युवराज सिंह का कैच

Watch : बुशफायर क्रिकेट बैश में महिला क्रिकेटर ने लपका युवराज सिंह का कैच

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 09, 2020 05:07 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 05:07 pm IST

बुशफायर क्रिकेट बैश में भारत के दिग्ग्ज क्रिकेटर युवराज सिंह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वे ब्रेट ली की गेंद पर महिला क्रिकेटर एलेक्स ब्लैकवेल के हाथों कैच आउट हुए।

Bushfire Cricket Bash,  bushfire bash,  Yuvraj Singh,  Women's Cricketer,  Alex Blackwell,  Brett Le- India TV Hindi
Bushfire Cricket Bash Image Source : TWITTER

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बुशफायर क्रिकेट बैश खेला गया। इस क्रिकेट बैश में रिकी पोंटिंग एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी वाली टीम मैदान पर उतरी। इस दोनों ही टीमों में दुनिया के बड़े दिग्गजों ने एक बार फिर से मैदान पर अपना जौहर दिखाया। इस मैच में पोंटिंग इलेवन की टीम ने गिलक्रिस्ट की टीम को 1 रन से हराया।

इस मैच में भारत के दिग्ग्ज क्रिकेटर युवराज सिंह भी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। युवराज ब्रेट ली की गेंद पर आउट हुए। 6 गेंद पर 2 रन बनाने वाले युवराज ब्रेट की गेंद पर एक बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया था लेकिन ब्राउंड्री पर खड़ी साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर एलेक्स ब्लैकवेल ने उनका शानदार कैच लपका। 

आपको बता दें कि ब्रेट ली दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। हालांकि उम्र के प्रभाव और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद ब्रेट की गेंदबाजी में अब वह रफ्तार नहीं रह गई जिससे बल्लेबाज खौफ खाते थे।

ब्रेट की तेज गेंदबाजी को लेकर मैच से पहले युवराज सिंह ने कहा था, ''मुझे आशा है कि इस चैरिटी मैच में वह 150 की स्पीड से गेंद नहीं डाल सकते। वह अधिक से अधिक 130-135 की रफ्तार से गेंद डाल पाएंगे। तब मैं उनका सामना करने को तैयार हूं। यदि वह 150 की स्पीड से डालते हैं तो मैं नॉन स्ट्राइकर होना पसंद करूंगा।''

इस चैटिरी मैच के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि इससे राहत कोष में 77 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर इकट्ठा हुआ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल