1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PSL: मुश्ताक अहमद ने की मुल्तान सुल्तान को सीजन-5 का विजेता घोषित करने की मांग

PSL: मुश्ताक अहमद ने की मुल्तान सुल्तान को सीजन-5 का विजेता घोषित करने की मांग

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 28, 2020 09:16 am IST,  Updated : Mar 28, 2020 09:16 am IST

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मुश्ताक अहमद ने कहा कि पाकिस्तान सुपर लीग के पांचवे सीजन में अकंतालिका में पहले स्थान पर मौजूद मुल्तान सुल्तान को विजेता घोषित कर दिया जाना चाहिए।

pakistan super league, multan sultans, mushtaq ahmed, psl 2020 winners, psl 5 multan sultans winners- India TV Hindi
Multan sultans Image Source : INSTAGRAM

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर मुश्ताक अहमद ने कहा कि ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहे मुल्तान सुल्तान्स को निलंबित पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का विजेता घोषित कर दिया जाना चाहिए क्योंकि बाद में नाकऑउट के मैचों के आयोजन से नया सत्र प्रभावित होगा। 

इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर के साथ मुल्तान सुल्तान्स के कोचिंग पैनल में शामिल रहे मुश्ताक ने कहा कि पीएसएल के पांचवे सत्र को खत्म करना ही सही फैसला होगा। 

मुश्ताक ने कहा, ‘‘पीएसएल के पांचवें सत्र को उचित तरीके से बंद करना चाहिए और ऐसा लीग चरण में शीर्ष पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित करके करना चाहिए। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर पीसीबी ने पीएसएल पांच को बंद नहीं किया और फाइनल सहित बाकी बचे चार या पांच मैच इस साल के आखिर में या अगले साल होने वाले पीएसएल छह से पूर्व आयोजित करने की कोशिश की तो इसका अगले सत्र के टूर्नामेंट पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल