1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बोल्ट और ग्रैंडहोम का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने का रास्ता हुआ साफ

बोल्ट और ग्रैंडहोम का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने का रास्ता हुआ साफ

 Reported By: IANS
 Published : Dec 06, 2019 12:52 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 12:52 pm IST

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और हरफनमौला खिलाड़ी कोलिन ग्रैंडहोम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा सकेंगे। 

NEW ZEALAND- India TV Hindi
बोल्ट और ग्रैंडहोम का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने का रास्ता हुआ साफ  Image Source : GETTY IMAGES

वेलिंग्टन| तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और हरफनमौला खिलाड़ी कोलिन ग्रैंडहोम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा सकेंगे। कीवी टीम की मेडिकल टीम ने इन दोनों को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने की अनुमति दे दी है।

बाउल्ट साइड स्ट्रेन और ग्रैंडहोम एब्डामिनल टीयर के कारण इंग्लैंड के साथ हेमिल्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल सके थे। इन दोनों का इस चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया जाना भी तय नहीं था लेकिन इन दोनों ने काफी तेजी से रिकवर किया और अब मेडिकल टीम इन दोनों को हरी झंडी दे चुका है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। यह कहा गया है कि दोनों खिलाड़ियों ने शुक्रवार को माउंट माउंगानुई में आयोजित अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और अब वे शनिवार को टीम के साथ पर्थ के लिए रवाना होंगे। पर्थ में दोनों टीमों के बीच 12 दिसम्बर से पर्थ में दिन-रात का टेस्ट मैच खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल