1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शून्य पर आउट होने पर ट्रोल हुए ऋषभ पंत, यूजर्स बोले- बहुत हुआ बेबीसिटींग और बेबीसिटर

शून्य पर आउट होने पर ट्रोल हुए ऋषभ पंत, यूजर्स बोले- बहुत हुआ बेबीसिटींग और बेबीसिटर

 Reported By: IANS
 Published : Aug 16, 2019 09:09 am IST,  Updated : Aug 16, 2019 09:09 am IST

ऋषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां खेले गए तीसरे वनडे मैच में एक बार फिर शून्य पर आउट हो गए। जिसके बाद पंत को फैंस ने सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। 

शून्य पर आउट होने पर...- India TV Hindi
शून्य पर आउट होने पर ट्रोल हुए ऋषभ पंत, यूजर्स बोले- बहुत हुआ बेबीसिटींग और बेबीसिटर Image Source : AP IMAGES

पोर्ट ऑफ स्पेन| भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां खेले गए तीसरे वनडे मैच में एक बार फिर शून्य पर आउट हो गए। पंत ने विंडीज दौरे पर टी-20 और वनडे सीरीज में क्रमश: 0, 4, 65, 0, 20, 0 रन बनाए हैं।

ऋषभ पंत के इस निराशाजनक प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस काफी आहत हैं और पंत की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। एक फैन ने ट्विटर पर लिखा, "बहुत हो गया बेबीसिटींग और बेबीसिटर। कुछ सजा के साथ उन्हें उनके विकेट का महत्व बताओ।"

दूसरे फैन ने लिखा, "पंत अपना विकेट फेंक रहे हैं।क्या ओवररेटेड प्लेयर है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ऋषभ पंत नंबर 4 नहीं बल्कि नंबर 8 का खिलाड़ी है।

सर जडेजा फैन ने लिखा, "जब तक ऋषभ पंत अपनी गलतियों से नहीं सीखते तब तक उनकी जगह टीम इंडिया में संजू सैमसन और इशान किशन को मौका दिया जा सकता है।"

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में श्रेयस अय्यर ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। भारत ने इस मैच को डकवर्थ लुइस नियम के तहत छह विकेट से जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल