1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. U-19 एशिया कप: कटी पाकिस्तान की नाक, अफ़ग़ानिस्तान फाइनल में हराकर बना चैंपियन

U-19 एशिया कप: कटी पाकिस्तान की नाक, अफ़ग़ानिस्तान फाइनल में हराकर बना चैंपियन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 19, 2017 04:56 pm IST,  Updated : Nov 19, 2017 04:56 pm IST

अफगानिस्तान ने एशिया कप अंडर-19 फ़ाइनल में पाकिस्तान को हराकर चैंपियन का ख़िताब जीत लिया.

Afghanistan U-19 Team- India TV Hindi
Afghanistan U-19 Team

अफगानिस्तान ने एशिया कप अंडर-19 फ़ाइनल में पाकिस्तान को हराकर चैंपियन का ख़िताब जीत लिया. मलेशिया के कुआलालंपुर में फाइनल मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने पाकिस्तान को 185 रन से हराया.

पाकिस्तान ने टीम ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बै‌टिंग करने को कहा. अफ़ग़ान बल्लेबाज़ों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की धुनाई लगाते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248 रन बनाए जिसमें अफगानिस्तान की ओर से इकराम अली खिल ने शानदार 107 रन बनाए. उनके अलावा मध्यमक्रम बल्लेबाज रहमान गुल ने 40 रनों का योगदान किया.

जूनियर एशिया कप जीतने के लिए 249 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 63 पर ढेर हो गई. पाकिस्तान बल्लेबाज़ी शुरू से दबाव में रही। उसके एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए. पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका. अफ़ग़ानिस्तान की ओर मुजीब जदरान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए. 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल