1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. U19 World Cup : रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर इंग्लैंड को दी मात

U19 World Cup : रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर इंग्लैंड को दी मात

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 24, 2020 08:37 am IST,  Updated : Jan 24, 2020 08:37 am IST

वेस्टइंडीज ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप बी के एकतरफा मुकाबले में नाईजीरिया को 246 रन से करारी शिकस्त दी जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी गेंद पर दो विकेट से जीत हासिल की।

U19 World Cup: Australia beat England on the last ball in a thrilling match- India TV Hindi
U19 World Cup: Australia beat England on the last ball in a thrilling match Image Source : TWITTER : @ICC

किम्बरले। वेस्टइंडीज ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप बी के एकतरफा मुकाबले में नाईजीरिया को 246 रन से करारी शिकस्त दी जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी गेंद पर दो विकेट से जीत हासिल की। इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज बेन चार्ल्सवर्थ (82 रन) और डैन मूस्ले (नाबाद 51 रन) के अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 252 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस 253 रन के लक्ष्य को पूरे 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर हासिल किया जिसमें कप्तान मैंकेजी हार्वे का अर्धशतक अहम रहा जिन्होंने 83 गेंद में चार चौके और तीन छक्के से 65 रन बनाये। 

वेस्टइंडीज ने कप्तान किमानी मेलियस के 65 और मैथ्यू पैट्रिक के 68 रन की बदौलत आठ विकेट पर 303 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

इसके बाद जेडन सील्स के चार विकेट और एशमीड नेड के तीन विकेट से नाईजीरियाई टीम को महज 57 रन पर समेट दिया। वेस्टइंडीज के छह अंक हैं जिससे वह ग्रुप बी में शीर्ष पर है जबकि आस्ट्रेलिया चार अंक से दूसरे नंबर पर है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल