1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-श्रीलंका अंडर-19 विश्व कप मैच में सबसे तेज गेंद पर हुई गफलत

भारत-श्रीलंका अंडर-19 विश्व कप मैच में सबसे तेज गेंद पर हुई गफलत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 20, 2020 08:47 pm IST,  Updated : Jan 20, 2020 09:05 pm IST

अंडर-19 विश्व कप मुकाबले में भारत के खिलाफ श्रीलंका के तेज गेंदबाज माथिसा पाथिराना की सबसे तेज गेंद फेंकने के रिकॉर्ड पर गफलत पैदा हो गई है।

under-19 world cup, u19 world cup, india u19 world cup, sri lanka under 19 cricket, Matheesha Pathir- India TV Hindi
Under-19 world cup India vs Sri Lanka Image Source : TWITTER

अंडर-19 विश्व कप में भारत के खिलाफ  श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज माथिसा पाथिराना उस समय चर्चा में आ गए जब उन्होंने 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह गेंद उन्होंने भारत के यशस्वी जायसवाल को फेंकी जो वाइड थी। 

हालांकि बाद में यह पता चला कि गेंद की स्पीड दर्ज करने वाली मशीन में कुछ गड़बड़ी थी जिसके कारण मशीन ने शुरुआत में गेंद की तेजी 175 किलोमीटर प्रति घंटे बताई।

क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम है जिन्होंने 2003 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से गेंद फेंकी। अगर पाथिराना वाकई 175 केपीएच की रफ्तार से गेंद फेंकते तो यह रिकॉर्ड बन जाता।

भारत ने हालांकि इस मैच में श्रीलंका को 90 रनों से हरा अंडर-19 विश्व कप की विजयी शुरुआत की।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल