1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लीजेंड धोनी से युवा ऋषभ पंत की तुलना करना सही नहीं: भरत अरूण

लीजेंड धोनी से युवा ऋषभ पंत की तुलना करना सही नहीं: भरत अरूण

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 12, 2019 04:21 pm IST,  Updated : Mar 12, 2019 04:21 pm IST

केदार जाधव की गेंदबाजी के बारे में पूछे जाने पर उन्हेंने कहा कि अगर पांच गेंदबाज अपना काम कर देगें तो उनकी जरूरत नहीं पड़ेगी। 

लीजेंड धोनी से युवा ऋषभ पंत की तुलना करना सही नहीं: भरत अरूण - India TV Hindi
लीजेंड धोनी से युवा ऋषभ पंत की तुलना करना सही नहीं: भरत अरूण  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरूण ने मंगलवार को विकेटकीपर ऋषभ पंत का बचाव करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी की तुलना दिग्गज महेन्द्र सिंह धोनी से करना सही नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के चौथे मैच में विकेट के पीछे लचर प्रदर्शन करने के बाद पंत की आलोचना हुई थी। 

भरत अरूण ने पांचवे और निर्णायक मैच से पहले कहा, ‘‘ इस समय पंत की तुलना धोनी से करना सही नहीं होगा। धोनी महान खिलाड़ी है, विकेट के पीछे उनका काम कमाल का रहा है। मैदान में विराट (विराट कोहली) को जब भी जरूरत होती है तो उनकी तरफ देखते है। टीम पर उनका काफी असर है।’’ 

केदार जाधव की गेंदबाजी के बारे में पूछे जाने पर उन्हेंने कहा कि अगर पांच गेंदबाज अपना काम कर देगें तो उनकी जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘‘केदार ने कई बार टीम के लिए उम्दा प्रदर्शन किया है लेकिन हम गेंदबाजी इकाई को कहते है कि जब तब उसकी जरूरत नहीं पड़े तब तक उनसे गेंदबाजी नहीं करायी जाए। अगर जरूरी हुआ तो केदार हमारे लिए गेंदबाजी करेंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल