1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी: दीपक धपोला की हैट्रिक, मेघालय के खिलाफ उत्तराखंड की शानदार वापसी

रणजी ट्रॉफी: दीपक धपोला की हैट्रिक, मेघालय के खिलाफ उत्तराखंड की शानदार वापसी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 07, 2018 10:47 pm IST,  Updated : Dec 07, 2018 10:47 pm IST

उत्तराखंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 175 रन बनाये हैं और वह मेघालय से 136 रन पीछे है। 

दीपक धपोला- India TV Hindi
दीपक धपोला

देहरादून: तेज गेंदबाज दीपक धपोला की हैट्रिक सहित छह विकेट तथा विनीत सक्सेना (नाबाद 62) और कप्तान रजत भाटिया (नाबाद 54) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से उत्तराखंड ने मेघालय के खिलाफ रणजी ट्राफी प्लेट ग्रुप मैच में शुक्रवार को यहां अच्छी वापसी की। 

धपोला ने 52 रन देकर छह विकेट लिये और मेघालय को 311 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभायी। मेघालय ने अपनी आखिरी पांच विकेट 15 रन के अंदर गंवाये। इस बीच धोपोला ने दो ओवरों में अपनी हैट्रिक भी पूरी की। 

उत्तराखंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 175 रन बनाये हैं और वह मेघालय से 136 रन पीछे है। 

उत्तराखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके चार विकेट 92 रन पर निकल गये। इसके बाद सक्सेना और भाटिया ने अच्छी तरह से जिम्मेदारी संभाली। ये दोनों अब तक पांचवें विकेट के लिये 83 रन जोड़ चुके हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल