1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video : IPL 2020 के लिए CSK ने शुरू की ट्रेनिंग, धोनी ने गेंदबाजों से कहा - 'चिंता ना कर DRS ले लेंगे'

Video : IPL 2020 के लिए CSK ने शुरू की ट्रेनिंग, धोनी ने गेंदबाजों से कहा - 'चिंता ना कर DRS ले लेंगे'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 07, 2020 01:29 pm IST,  Updated : Sep 07, 2020 01:29 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) भी अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ट्रेनिंग करने मैदान में उतरी। जिसका वीडियो फ्रेंचाईजी ने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : TWITTER/CHENNAIIPL

कोरोना महामारी के बीच 19 सितंबर से यूएई में दुनिया की सबसे बड़ी रंगारंग लीग इंडियन प्रीमीयर लीग ( आईपीएल ) का आगाज होने जा रहा है। जिसको लेकर सभी फ्रेंचाईजी टीमें दुबई पहुँच चुकी हैं और मैदानों में जमकर पसीना भी बहा रही हैं। इसी बीच तमाम उथल - पुथल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) भी अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ट्रेनिंग करने मैदान में उतरी। जिसका वीडियो फ्रेंचाईजी ने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में चेन्नई के सभी खिलाड़ी मैदान में ट्रेनिंग करते दिखाई दे रहे हैं। 

चेन्नई द्वारा जारी इस वीडियो में धोनी ने अपने खिलाड़ियों को चिंता न करने की बात कही। जबकि बीच में वो खिलाड़ियों से डीआरएस ले लेंगे चिंता ना कर...इस तरह की सलाह देते हुए भी नजर आ रहे हैं। 

ये भी पढ़े : KKR का ये बल्लेबाज मार सकता है IPL 2020 में दोहरा शतक, मेंटर डेविड हसी ने बताया प्लान

गौरतलब है कि हाल ही में आईपीएल से पहले चेन्नई के 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ का नाम भी शामिल था। इतना ही नहीं दूसरी तरफ आनन - फानन में टीम के उपकप्तान व चिन्ना थाला सुरेश रैना भी अचानक टीम का साथ छोड़कर निजी कारणों की वजह से भारत रवाना हो गए थे। वहीं हरभजन सिंह ने भी निजी कारणों के चलते आगामी आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है। इस तरह चेन्नई की टीम अपने इन दो अनुभवी खिलाड़ियों के बिना आईपीएल के 13वें सीजन में खेलेगी। 

ये भी पढ़े : IPL 2020 : मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी चेन्नई, एक क्लीक में देखें उनका पूरा शेड्यूल

हलांकि दूसरी तरफ हाल ही में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी लगभग डेढ साल के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापस बल्ल्लेबजी करते दिखाई देंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई तीन बार ख़िताब जीत चुकी है। जबकि हर बार प्लेऑफ में पहुँचने में कामयाब रही है। ऐसे में 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल 2020 के पहले मैच में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ( सीएसके ) मुंबई इंडियंस के साथ अभियान की शुरुआत करेगी। जिसमें वो जीत हासिल कर विजयी लय हासिल करना चाहेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल