1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: जब धोनी ने मैदान में हंगामे के दौरान मार ली झपकी

VIDEO: जब धोनी ने मैदान में हंगामे के दौरान मार ली झपकी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 28, 2017 01:17 pm IST,  Updated : Aug 28, 2017 01:17 pm IST

मैच के दौरान दर्शक मैदान पर बोतले और अन्य चीज़ें फ़ेंकने लगे और बल्लेबाज़ आराम से नींद मार ले, क्या ये मुमकिन है? जी हां ये मुमकिन है अगर मैदान में हो पूर्व कैप्टन कूल यानी महेंद्र सिंह धोनी।

Dhoni- India TV Hindi
Dhoni

कैंडी: मैच के दौरान दर्शक मैदान पर बोतले और अन्य चीज़ें फ़ेंकने लगे और बल्लेबाज़ आराम से नींद मार ले, क्या ये मुमकिन है? जी हां ये मुमकिन है अगर मैदान में हो पूर्व कैप्टन कूल यानी महेंद्र सिंह धोनी। दरअसल रविवार को श्रीलंका के खिलाफ यहां खेले गए तीसरे वनडे में ऐसा नज़ारा देखने को मिला।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने 218 रनों का लक्ष्य रखा था। श्रीलंका ने लाहिरू थिरिमाने की फिफ्टी (80) की मदद से 9 विकेट पर 217 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पारी एक समय लड़खड़ा गई थी लेकिन फिर रोहित शर्मा (124 नाबाद) और महेंद्रसिंह धौनी (67 नाबाद) की शतकीय साझेदारी की मदद से भारत ने ने 45.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज पर 3-0 की अपराजेय बढ़त के साथ कब्जा जमा लिया।

जब भारत ने 44 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बना लिए थे तभी स्टेडियम के एक हिस्से से लोगों से दर्शकों ने मैदान में बॉटल और अन्य सामग्री फेंकना शुरू की जिसकी वजह से कुछ देर खेल रोकना पड़ा। जिस दौरान मैच रूका रहा, धोनी और रोहित पिच के पास ही बैठ गए। देखते ही देखते धोनी पेट के बल लेट गए और आंखें बंद कर ली। धोनी की मैदान पर झपकी लेते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

खेल वापस शुरू होने पर धोनी ने विजयी शॉट लगाया। रोहित 145 गेंदों में 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 124 और धौनी 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 67 रन बनाकर नाबाद रहे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल