1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: ईश सोढ़ी ने रैप सॉन्ग के जरिए की लोगों से घरों में रहने की अपील

Video: ईश सोढ़ी ने रैप सॉन्ग के जरिए की लोगों से घरों में रहने की अपील

 Reported By: IANS
 Published : Mar 25, 2020 03:21 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 03:21 pm IST

न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी ने कोरोनावायस के दौरान लोगों को घरों में खुद को आइसोलेट में रखने के लिए एक नया तरीका ढूंढा है। 

Video: ईश सोढ़ी ने रैप...- India TV Hindi
Video: ईश सोढ़ी ने रैप सॉन्ग के जरिए की लोगों से घरों में रहने की अपील Image Source : GETTY IMAGES

ऑकलैंड| न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी ने कोरोनावायस के दौरान लोगों को घरों में खुद को आइसोलेट में रखने के लिए एक नया तरीका ढूंढा है। सोढ़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं और उनकी टीम ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सोढ़ी कुछ रैप सॉन्ग के जरिए लोगों से घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं।

टीम ने टवीट में कहा, "कॉन्सर्ट के लिए कहीं मत जाएं। ईश सोढ़ी खुद आपके पास कॉन्सर्ट लेकर आ रहे हैं। घर में रहिए और सुरक्षित रहिए।" वीडियों में दिख रहा है कि सोढ़ी मास्क पहने हुए हैं। उनका यह वीडियो उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी है। सोढ़ी ने 1.25 मिनट का यह रैप सॉन्ग अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है। सोढ़ी ने इंग्लिश में यह रैप सॉन्ग गाया है।

सोढ़ी भी 14 दिन के लिए सेल्फ आइसोलेशन में हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड की टीम तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी, सीरीज का पहला मैच दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियम में खेला गया था और इसके बाद यह सीरीज रद्द कर दी गई थी और कीवी टीम स्वदेश लौटे गई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल