1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेडिंग प्लानर का खुलासा, विराट-अनष्का ने शादी में शामिल हुए लोगों को दिया ये खास रिटर्न गिफ्ट

वेडिंग प्लानर का खुलासा, विराट-अनष्का ने शादी में शामिल हुए लोगों को दिया ये खास रिटर्न गिफ्ट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 17, 2017 07:43 pm IST,  Updated : Dec 18, 2017 05:56 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को शादी रचाए हुए कई दिन हो गए हैं लेकिन इसके बावजूद इनकी शादी से जुड़ी हुई कोई न कोई खबर सुर्खियों में बनी रहती है।

वेडिंग प्लानर्स के...- India TV Hindi
वेडिंग प्लानर्स के साथ विराट-अनुष्का

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को शादी रचाए हुए कई दिन हो गए हैं लेकिन इसके बावजूद इनकी शादी से जुड़ी हुई कोई न कोई खबर सुर्खियों में बनी रहती है। शादी के बाद विराट-अनुष्का की हनीमून इन्जॉय करते तस्वीरें वायरल हुई थी और अब विराट-अनुष्का के वेडिंग प्लानर्स ने इस शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

अपने पति के साथ देविका
अपने पति के साथ देविका

विराट- अनुष्का की वेडिंग प्लानर देविका नारायण ने BBC को दिए इंटरव्यू में इस शादी से जड़ी कई बातें शेयर की।​ देविका ने बताया कि शादी को सीक्रेट रखना सबसे बड़ा चैलेंज था। उन्होंने कहा, 'ये इतना मुश्किल था मुझे याद है जब हम शादी की प्लानिंग बना रहे थे और हमें पता था कि कौन शादी कर रहा है लेकिन हम उसका नाम नहीं ले रहे थे। जब मैं उन्हें पहली बार मिली तो मैं अनुष्का को भी अनुष्का नहीं बल्कि दुल्हन कहकर बुला रही थी। मुझे इस तर‍ह बात करते देख अनुष्का ने कहा भी कि तुम्‍हें क्या हो गया है? फिर मैंने उन्हें बताया कि शादी को सीक्रेट रखा जा सके इसलिए हम सब ने आप लोगों का नाम नहीं लेंगे।'

साथ ही देविका ने ये भी बताया कि शादी में शामिल हुए सभी लोगों को विराट-अनुष्का की तरफ से रिटर्न गिफ्ट भी दिया गया। देविका ने बताया कि ''शायद बहुत ही कम ये लोग जानते हैं कि विराट और अनुष्का बेहद आधात्मिक हैं। वह रूमी की शायरी के फैन हैं और इसलिए गेस्ट को रिटर्न गि‍फ्ट में रूमी की कविताओं का संकलन दि‍या गया।''

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल