1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली और इमरान खान में काफी समानतायें: अब्दुल कादिर

विराट कोहली और इमरान खान में काफी समानतायें: अब्दुल कादिर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 06, 2019 10:30 am IST,  Updated : Feb 06, 2019 10:30 am IST

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर अब्दुल कादिर ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के बीच उन्हें काफी समानतायें नजर आ रही हैं।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर अब्दुल कादिर ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और देश के प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच उन्हें काफी समानतायें नजर आ रही हैं। कादिर ने एक टीवी शो पर कहा, ‘‘अगर विराट कोहली को बतौर बल्लेबाज या कप्तान देखूं तो मैं कह सकता हूं कि वो इमरान की तरह हैं। इमरान भी अपनी मिसाल पेश करते थे ताकि दूसरे उसके नक्शे कदम पर चलें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दोनों की तुलना नहीं करूंगा लेकिन कोहली में भी मोर्चे से अगुवाई करने की क्षमता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोहली भी जिम्मेदारी लेते हैं और अपने प्रदर्शन से मिसाल पेश करते हैं ताकि दूसरे भी अच्छा खेलें।’’ इससे पहले भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कोहली की तुलना सर विवियन रिचडर्स और इमरान से की थी।

कादिर ने कहा, ‘‘इमरान की शख्सियत ऐसी थी और वो दूसरे खिलाड़ियों से अच्छा प्रदर्शन करा लेते थे। कोहली अभी वहां तक नहीं पहुंचे हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि वो मोर्चे से अगुवाई करते हैं।’’

आपको बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाबी पाई और इतिहास रच दिया। साथ ही भारत एशिया का पहला देश बना जिसने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट सीरीज हराई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल