1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Wi: पहले टी-20 मुकाबले में एक-दूसरे को पीछे छोड़ना चाहेंगे विराट और रोहित

Ind vs Wi: पहले टी-20 मुकाबले में एक-दूसरे को पीछे छोड़ना चाहेंगे विराट और रोहित

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 03, 2019 10:24 am IST,  Updated : Aug 03, 2019 10:24 am IST

वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया आज यानी 3 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। 

Ind vs Wi: पहले टी-20 मुकाबले...- India TV Hindi
Ind vs Wi: पहले टी-20 मुकाबले में एक-दूसरे को पीछे छोड़ना चाहेंगे विराट और रोहित  Image Source : GETTY IMAGES

वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया आज यानी 3 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मतभेद की चर्चा चल रही है। हालांकि वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले कोहली ने इन सभी खबरों को खंडन किया था।

भले ही रोहित और विराट के बीच मनमुटाव जैसी कोई बात न हो लेकिन आज जब टीम इंडिया टी-20 मुकाबले में उतरेगी तो दोनों खिलाड़ियों के पास एक दूसरे को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

दरअसल, टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा पचास या उससे ज्यादा का स्कोर करने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों खिलाड़ी 20-20 बार 50+ स्कोर कर चुके हैं। ऐसे में अगर आज के मुकाबले में दोनों में से कोई भी बल्लेबाज 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बना देता है तो वह शीर्ष पर पहुंच जाएगा।

गौरतलब है कि टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा टॉप पर हैं रोहित ने 94 मैचों में 4 शतक की मदद से 2331 रन बनाए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 2272 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर विराट कोहली है जिन्होंने 67 मैचों में 2263 रन बनाए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल