1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. देखिए विदाई का वीडियो, इमोशनल हुई अनुष्का को विराट ने कुछ इस तरह संभाला

देखिए विदाई का वीडियो, इमोशनल हुई अनुष्का को विराट ने कुछ इस तरह संभाला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 12, 2017 12:10 pm IST,  Updated : Dec 12, 2017 01:32 pm IST

विराट और अनुष्का की शादी की खबरें भारतीय मीडिया में छाई हुई हैं। आखिरकार दोनों ने शादी कर सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

विराट-अनुष्का- India TV Hindi
विराट-अनुष्का

नई दिल्ली: विराट और अनुष्का की शादी की खबरें भारतीय मीडिया में छाई हुई हैं। आखिरकार दोनों ने शादी कर सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस बीच अनुष्का की विदाई का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो थोड़ी इमोशनल नजर आ रही हैं। अनुष्का विदाई की रस्म में फूलों को पीछे की तरफ फेंक रही हैं। वहीं उनके दोस्त रोने की एक्टिंग कर रहे हैं। 

इसके बाद अनुष्का हंस कर पीछे मुड़कर देखती हैं और विराट उनका हाथ पकड़कर उन्हें आगे ले जा रहे हैं।

21 दिसंबर को दिल्ली में होगा रिसेप्शन 

विराट-अनुष्का की शादी का रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा। जिसमें उनके परिवार वाले और रिश्तेदार शामिल होंगे। इस रिसेप्शन का कार्ड भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। 

4 जनवरी को करेंगे कोर्ट मैरिज
जनवरी में विराट-अनुष्का के कोर्ट मैरिज करने की भी खबरें हैं। खबरों के मुताबिक दोनों मुंबई में 4 जनवरी जे दिन कोर्ट मैरिज करेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल