1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शादी के पहले तैयार हो गया कोहली-अनुष्का का 34 करोड़ का फ्लैट, देखें तस्वीर

शादी के पहले तैयार हो गया कोहली-अनुष्का का 34 करोड़ का फ्लैट, देखें तस्वीर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 15, 2017 03:31 pm IST,  Updated : Nov 15, 2017 03:35 pm IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के चर्चे अब अपने आख़िरी पड़ाव पर हैं। बताया जा रहा है दोनों दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। शायद यही वजह है कि टीम इंडिया के कप्तान श्रीलंका के ख़िलाफ़ पहले दो टेस्ट के बाद नहीं खेलेंगे।

विराट का नया आशियाना- India TV Hindi
विराट का नया आशियाना

नई दिल्ली: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के चर्चे अब अपने आख़िरी पड़ाव पर हैं। बताया जा रहा है दोनों दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। शायद यही वजह है कि टीम इंडिया के कप्तान श्रीलंका के ख़िलाफ़ पहले दो टेस्ट के बाद नहीं खेलेंगे। यूं तो कोहली का पुश्तैनी घर दिल्ली में है लेकिन वह अब गुरुग्राम में रहते हैं। लेकिन विराट कोहली ने अपने सपनों का घर मुंबई में लिया है। उन्होंने अपना नया घर समुद्र के किनारे लिया है। मुंबई में लक्जरी अपार्टमेंट की 35वीं मंजिल पर स्थित उनके फ्लैट की कीमत 34 करोड़ रुपए है।

विराट कोहली ने 7,717 स्क्वॉयर फीट वाले इस फ्लैट को 34 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस फ्लैट में विराट कोहली टीम के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह के पड़ोसी बन जाएंगें। युवराज सिंह ने पहले ही इसकी 29वीं मंजिल पर एक फ्लैट बुक करवा रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोहली के इस फ्लैट में 5 बेडरूम होंगे। कोहली इस फ्लैट को अपने हिसाब से तैयार करवा रहे हैं। विराट इसमें अपनी पसंद की सजावट भी करवा रहे हैं। विराट का यह अपार्टमेंट ओंकार डेवलपर तैयार कर रहा है।

देखिए विराट के आलीशान घर की तस्वीरें-

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल