1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : कोहली ने रचा इतिहास, सचिन और पोंटिंग के इस खास क्लब में हुए शामिल

IND v ENG : कोहली ने रचा इतिहास, सचिन और पोंटिंग के इस खास क्लब में हुए शामिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 26, 2021 02:48 pm IST,  Updated : Mar 26, 2021 04:13 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

IND v ENG : कोहली ने रचा...- India TV Hindi
IND v ENG : कोहली ने रचा इतिहास, सचिन और पोंटिग के इस खास क्लब में हुए शामिल Image Source : GETTY

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दरअसल, विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में नंबर 3 पर खेलते हुए 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। कोहली पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

यही नहीं, भारतीय कप्तान वनडे क्रिकेट में किसी निश्चित बैटिंग पॉजिशन पर खेलते हुए 10 हजार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। इस मामले में भारत के सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर है जिनके नाम नंबर 2 पर खेलते हुए 13685 रन दर्ज हैं जबकि पोटिंग ने नंबर 3 पर खेलते हुए 12662 रन बनाए हैं।

शोएब अख्तर ने माना, टीम इंडिया के लिए प्रसिद्ध 'कृष्णा' नहीं बल्कि है 'करिश्मा

कोहली ने दूसरे वनडे में 20व रन पूरे करने के साथ ही वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन का आंकड़ा छू लिया और इस तरह वह सबसे तेज नंबर 3 पर खेलते हुए ऐसा करने वाले खिलाड़ी बन गए। कोहली ने 190 पारियों में ये बड़ा कारनामा कर दिखाया जबकि सचिन को ये कमाल करने में 211 पारियां लगी। वहीं, पोटिंग ने 253 पारियों में नंबर 3 पर खेलते हुए 10 हजार रन का आंकड़ा छुआ।

कोहली वनडे क्रिकेट में किसी निश्चित बैटिंग पॉजिशन पर खेलते हुए 10 हजार रन बनाने के दौरान सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी हैं। कोहली के नाम 36 शतक है जबकि दूसरे नंबर सचिन है जिनके नाम 35 शतक दर्ज हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल