1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अनुष्का के साथ ऋषिकेश में मना रहे हैं विराट कोहली अपना 30वां जन्मदिन

अनुष्का के साथ ऋषिकेश में मना रहे हैं विराट कोहली अपना 30वां जन्मदिन

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Nov 05, 2018 06:57 am IST,  Updated : Nov 05, 2018 11:41 am IST

कोहली और अनुष्का शनिवार रात देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।

विराट-अनुष्का- India TV Hindi
विराट-अनुष्का

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तय किया है कि वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपना जन्मदिन हरिद्वार में अपने आध्यात्मिक गुरू के आश्रम में मनाएंगे। कोहली और अनुष्का शनिवार रात देहरादून के जोली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वो नरेंद्र नगर के होटल आनंदा पहुंचे। सूत्रों की मानें तो विराट-अनुष्का यहां पर 7 नंवबर तक रूकेंगे। 

होटल सूत्रों का कहना है कि इस बीच उनका कार्यक्रम ऋषिकेश में 1 दिन राफ्टिंग और कैपिंग करने का भी है। आज यानि अपने 30वें जन्मदिन के दिन विराट अनंत धाम आत्माबोध आश्रम जा सकते हैं। ये आश्रम महाराज अनंत बाबा का है। जो अनुष्का की फैमिली के आधयात्मिक गुरू हैं। 

दोनों के आने की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई है ताकि इस सलेब्रिटी कपल को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। 

विराट-अनुष्का
विराट-अनुष्का

बता दें कि अपनी शादी से पहले भी दोनों ने काफी समय टिहरी स्थित आनंदा होटल में बिताया था। अनुष्का शर्मा हरिद्वार स्थित अपने गुरू अनंत बाबा से हर शुभ कार्य में उनसे आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचती है। यहां तक कि अनंत बाबा विराट-अनष्का की शादी में इटली भी गए थे। इस बार दोनों ने जन्मदिन बेहद सादगी और धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाने का फैसला लिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल