1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पोंटिंग ने दिया हैरान करने वाले बयान, स्मिथ नहीं खेल रहे इसलिए कोहली हैं नंबर 1

पोंटिंग ने दिया हैरान करने वाले बयान, स्मिथ नहीं खेल रहे इसलिए कोहली हैं नंबर 1

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 12, 2018 08:43 pm IST,  Updated : Jul 12, 2018 08:43 pm IST

पोंटिंग का मानना है कि कोहली इसलिए अभी विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं क्योंकि स्मिथ  गेंद से छेड़छाड़ के कारण एक साल का बैन झेल रहे हैं।

विराट कोहली- स्टीव...- India TV Hindi
विराट कोहली- स्टीव स्मिथ

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली इसलिए अभी विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं क्योंकि स्टीव स्मिथ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ के कारण एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं।

पोंटिंग से पूछा गया कि विश्व में अभी नंबर एक बल्लेबाज कौन है, उन्होंने कहा, ‘‘अभी कोहली है क्योंकि स्टीव स्मिथ नहीं खेल रहा है।’’

उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘लेकिन अगर स्टीव स्मिथ खेल रहा होता तो दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी का मेरा वोट उसे जाता।’’ 

पोंटिंग का मानना है कि स्मिथ का ऑस्ट्रेलिया की कई जीत विशेषकर एशेज में शानदार प्रदर्शन से वह कोहली से बेहतर बल्लेबाज बन जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘यही वजह है कि मेरे मन में स्टीव स्मिथ के प्रति बहुत सम्मान है। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल