1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली को शांत रहने और छुट्टी पर जाने की जरूरत: लोकेश राहुल

विराट कोहली को शांत रहने और छुट्टी पर जाने की जरूरत: लोकेश राहुल

 Reported By: IANS
 Published : Jan 05, 2019 07:15 pm IST,  Updated : Jan 05, 2019 07:19 pm IST

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा है कि विराट कोहली को शांत रहने और छुट्टी पर जाने की जरूरत है। राहुल ने यह बात करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' से सीजन-6 में कही।

kl rahul- India TV Hindi
kl rahul Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा है कि विराट कोहली को शांत रहने और छुट्टी पर जाने की जरूरत है। राहुल ने यह बात करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' से सीजन-6 में कही। 

जब करण ने राहुल से पूछा कि किसे थैरेपी पर जाना चाहिए तो राहुल ने कहा, "मुझे लगता है कि विराट। उन्हें शांत रहने की जरूरत है। मैं उन्हें हमेशा कहता रहता हूं। वह कभी छुट्टी के मूड में नहीं होते। वह हमेशा काम, काम, काम लगे रहते हैं।"

राहुल इस शो में हार्दिक पांड्या के साथ आए थे। यह शो रविवार को स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित होगा। करण ने जब पांड्या से पूछा कि वह किससे फिटनेस को लेकर सलाह लेते हैं तो पांड्या ने कहा, "विराट।"

उनसे जब प्रैंकस्टार के बारे में पूछा गया तब भी उन्होंने विराट का नाम लिया। सबसे रोमंटिक इंसान के बारे में जब राहुल से पूछा गया राहुल ने फिर विराट का नाम लिया। इन दोनों ने हालांकि महेंद्र सिंह धोनी को लेकर नरम रवैया दिखाया। 

करण ने जब उनसे बेहतर कप्तान के बारे में पूछा गया तो पांड्या ने कहा, "धोनी क्योंकि मैंने पदार्पण उनकी कप्तानी में किया था। वह शानदार हैं।" राहुल ने कहा, "अगर आप उपलब्धियों की बात करें तो बेशक धोनी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल