1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नए साल से पहले पत्नी अनुष्का संग बर्फ की वादियों में छुट्टियां मना रहे हैं कप्तान विराट कोहली

नए साल से पहले पत्नी अनुष्का संग बर्फ की वादियों में छुट्टियां मना रहे हैं कप्तान विराट कोहली

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 28, 2019 11:03 pm IST,  Updated : Dec 28, 2019 11:09 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।

Virat kohli, Anushka sharma, Virushka, India, Indian Cricket team, BCCI, New year- India TV Hindi
Virat kohli and  Anushka sharma Image Source : INSTAGRAM

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी पत्नी के संग नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में आस-पास का नजारा बेहद ही सुंदर नजर आ रहा है। यह तस्वीर किसी हिल एरिया का लग रहा जो बर्फ की सफेद चादर से ढकी हुई है। हालांकि विराट ने इस तस्वीर के साथ अपनी लोकेशन शेयर नहीं की है जिससे यह पता नहीं चल पाया कि यह दोनों कहां घूमने गए हैं।

आपको बता दें कि साल 2020 के शुरुआत में ही विराट कोहली कप्तानी वाली भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी। टी-20 सीरीज की शुरआत 5 जनवरी से होगी। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा।

वहीं दूसरा टी-20 मैच 7 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 10 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के तुरंत बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की यह सीरीज 14 जनवरी से 19 जनवरी के बीच खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल